छत्तीसगढ़देश

Amit Shah Come Raipur Today : भूपेश बघेल ने दिया पोला तिहार में शामिल होने का न्यौता, क्या गृहमंत्री पहुंचेंगे  सीएम आवास, सस्पेंस बरकरार

रायपुर, नवप्रदेश। गृहमंत्री अमित शाह आज यानि कि शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। शाह बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर 2 बजे तक रायपुर पहुचेंगे। जिसके बाद वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आखिरी टाइम में गृहमंत्री के शेड्यूल में बदलाव हुआ। उस बदलाव के अनुसार वे बीजेपी कार्यालय में भी जाने वाले थे, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।

खबर तो ये भी आ रही है कि छत्तीसगढ़ के त्यौहार पोला तिहार को लेकर सीएम भूपेश ने गृहमंत्री को शामिल होने के लिए न्यौता दिया। अब सस्पेंस है कि गृहमंत्री सीएम के सरकारी आवास पर होने वाले पोला तिहार के कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं।

गृहमंत्री का ये हैं शेड्यूल

दोपहर 2:05 पर रायपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद अमित शाह 2:30 बजे नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद 3:30 से 4:00 बजे के आसपास अमित शाह पहुंचेंगे साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। अमित शाह इसमें बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब पर समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button