छत्तीसगढ़राजनीति

Ambikapur : बहन के प्रचार में थिरकते दिखे मंत्री टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर/नवप्रदेश। Ambikapur : हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में अपनी बहन आशा देवी के लिए प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्थानीय लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उनकी बहन वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान रिकार्ड किया गया उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोक नर्तक दलों के साथ मिलकर डांस किया। 

टीएस सिंहदेव का छात्र जीवन हिमाचल प्रदेश में बीता है और उन्होंने (Ambikapur) वहीं से शिक्षा प्राप्त की है। स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य व गीतों से बखूबी वाकिफ हैं। छत्तीसगढ़ में साधारण कुर्ता पजामा पहनने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वहां नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। सामान्य तौर पर उनका यह गेटअप भी यहां नहीं दिखता। सिंहदेव ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है।

Related Articles

Back to top button