Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, जोरो-शोरों से मन रहीं खुशियां, अस्पताल पहुंची नानी-दादी

Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, जोरो-शोरों से मन रहीं खुशियां, अस्पताल पहुंची नानी-दादी

मुंबई, नवप्रदेश। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दिया है।आलिया को बेटी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और फैमिली और फ्रेंड्स में खुशी का मौहाल है।

आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई। वहीं इसी साल आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

हाल ही में आलिया ने एक पोस्ट कर जानकारी की उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है।

हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नन्हे मेहमान के आने से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी ताकि उसके स्वागत में कोई कमी न रहें। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बनने वाली थी।

लेकिन पेट में दर्द होने के कारण वह आज ही मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी करवाई है। आपको बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है।

हाल ही में आलिया की गोदभराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में कई सेलेब्स नजर आए थे। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *