देश

पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश को जनता मजा चखाएगी : लालू

पटना  ।  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए कहा कि इनको जनता ही मजा चखाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात ट्वीट किया गया, नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, लोग पेट की मार तो सह सकते हैं लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं। उन्होंने आगे लिखा, तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मजा चखाएगी।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं। वह वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा इनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी ट्विटर के जरिए विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Related Articles

Back to top button