Aftab-Shraddha Case : जंगल से मिले अवशेषों की DNA श्रद्धा के पिता से हुई मैच

Aftab-Shraddha Case
नई दिल्ली/नवप्रदेश। Aftab-Shraddha Case : श्रद्धा वालकर हत्याकांड में हड्डियों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए हैं। आफताब अमीन पूनावाला को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस आरोपी का एक-दो दिन में नार्को टेस्ट करा सकती है। अभी पॉलीग्राफ टेस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। अगर पॉलीग्राफ टेस्ट ठीक-ठाक रहा तो आगे नार्को टेस्ट करवाया जाएगा।
रोहिणी स्थित एफएसएल से दिल्ली पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। हड्डियों का, बालों का और खून का डीएनए मिलान हो गया है। उसके छतरपुर स्थित फ्लैट की टाइल को लेकर पुलिस एसएसएल गई थी। टाइल से खून के धब्बे मिले थे। उसका डीएनए भी श्रद्धा के पिता से मिलान हो गया है।
दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड
गौरतलब है कि, श्रद्धा हत्याकांड दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड माना जा रहा है क्योंकि इस हत्याकांड में श्रद्धा को उसी के बॉयफ्रेंड अफताब ने मार दिया। अपने प्यार पर भरोसा करके श्रद्धा अपना घर परिवार छोड़कर अफताब के साथ चली गई थी और उसी के साथ रहती थी लेकिन अफताब ही उसकी मौत का कारण बन गया।
श्रद्धा 27 साल की मुंबई में रहने वाली लड़की थी जो मुंबई के मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी वही उसकी मुलाकात अफताब पूनावाला से हुई थी। आपको बता दें की श्रद्धा का पूरा नाम श्रद्धा वॉकर है। जब श्रद्धा अफताब से मिली तो उन दोनों की दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती सीधे प्यार में बदल गई। श्रद्धा और अफताब का रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। जिसके बारे में श्रद्धा के कुछ करीब दोस्तों को ही पता था क्योंकि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था।
पर फिर एक दिन श्रद्धा ने अपने परिवार को अफताब के बारे में बता दिया लेकिन दूसरे कास्ट के होने के वजह से श्रद्धा के परिवार वालों ने अफताब को अपनाने से मना कर दिया। परिवारवालों ने श्रद्धा को समझाया कि वो अफताब को छोड़ दें लेकिन श्रद्धा ने उनकी बात नहीं मानी। और अफताब के साथ घर छोड़कर दिल्ली चली आई।
दिल्ली आने के बाद वह अफताब के साथ वो पहले पहाड़गंज के एक होटल में रह रही थी। फिर वो दोनो साउथ दिल्ली चले गए और वहां उन्होंने महरौली के पास फ्लैट ले लिया। जिसके 10 दिन बाद ही श्रद्धा (Aftab-Shraddha Case) के मौत की खबर आई थी।