Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : IPS मीणा CBI प्रतिनियुक्ति पर, अब शशि मोहन बस्तर SP होंगे

Charges of 2 IPS Officers Changed :
IAS सुनील कुमार जैन को खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी
रायपुर/नवप्रदेश। Administrative Reshuffle In Chhattisgarh : बस्तर में पदस्थ 2008 बैच के IPS जितेंद्र मीणा प्रतिनियुक्ति पर CBI में उप महानिरीक्षक DIG बनाए गए हैं। उन्हें रिलीव कर दिया गया है। अब से उनकी जगह बस्तर के नए SP शशि मोहन सिंह होंगे। राज्य शासन ने एक अन्य आदेश में IAS सुनील कुमार जैन को खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी है।
शासन ने 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर सुनील कुमार जैन को राज्य खनिज विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। वर्तमान में उन पर खनिज विभाग और जल जीवन मिशन के संचालक और खनिज एवं ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी है। आज तत्संबंध में शासन ने आदेश जारी किया।

