देश

Accident Breaking : गिरी गोदाम की दीवार, 6 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Accident Breaking : दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार शुक्रवार को अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दीवार के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। मलबों के नीचे से अबतक 10 लोगों को निकाला जा चुका है। सभी घायलों को अस्पताल (Accident Breaking) में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button