देश

Viral Teacher : “पतली कमरिया मोरी” बच्चों के सामने टीचर का डांस, बच्चे भी दे रहे साथ, अब सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल, देखें वीडियो

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर कई बार टीचर और स्टूडेंट के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार टीचर हलके फुल्के अंदाज में स्टूडेंट को पढ़ाते नजर आते हैं ताकि उनको जल्दी समझ आ जाए और क्लास बोझिल ना होने पाए।

लेकिन इसी बीच एक महिला टीचर का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह क्लास में ही भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। साथ ही बच्चे भी डांस कर रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि साड़ी पहने एक टीचर क्लासरूम में भोजपुरी गाने पतली कमरिया मोरी पर डांस कर रही हैं।

एक यूजर ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा टीचर हमें बचपन में क्यों नहीं मिला। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ खुद टीचर डांस कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ क्लासरूम में ही बच्चे इस टीचर के स्टेप्स को फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस टीचर को लोगों ने ट्रोल कर दिया।

लोगों ने लिखा कि एक टीचर को इस तरह से क्लास में डांस करना शोभा नहीं देता है। हालांकि वहीं कुछ लोगों ने वीडियो की तरीफ भी की है और इसे टीचर का निजी मामला बना रहे हैं।

फ़िलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यह भी लिखा दिया कि इस टीचर को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाना चाहिए। फिलहाल यहां देखें वीडियो..

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1598559375530291200

Related Articles

Back to top button