दुनिया

कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

बोगोटा। दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में हुए भूस्खलन से तकरीबन 14 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई (यूएनजीआरडी) ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोसास के ग्रमीण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अन्य लोगों की खोज के लिए बचाव अभियान शुरु कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण काउका को नरिनो से जोडऩे वाले पैन अमेरिकन राष्ट्रीय राजमार्ग कट गया है।

Related Articles

Back to top button