छत्तीसगढ़

CRPF Firing : अपने ही साथियों पर फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल, CM ने बताया दुर्भाग्यजनक

रायपुर/सुकमा/नवप्रदेश। CRPF Personnel : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोली चला दी है। इस घटना में मौके पर 4 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर सीआरपीएफ (CRPF Firing) के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अलसुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात में कई जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर और हैदराबाद भेजने की तयारी की जा रही है। हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद आरोपी जवान ने उसने बैरक में सो रहे अन्य जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1457572638096695298

सीएम ने बताया घटना को दुर्भाग्यजनक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग (CRPF Firing) की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। श्री बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

CRPF Firing: Firing on own comrades, 4 killed, 3 injured, CM said unfortunate

घटना के बारे में विवरण

इस घटना में सीटी/जीडी एफ.नं. 1100110058 रीतेश रंजन ने तड़के लगभग 3.15 बजे पीएस मारईगुडा के तहत सी/50 लिंगलपल्ली में कंपनी कर्मियों पर गोलियां चलाईं और इस घटना में 7 कर्मी घायल हो गए तथा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत भद्राचलम क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया है।

चिकित्सा अधिकारी की घोषणा के अनुसार इन 4 कर्मियों की मृत्यु

1) एफ.नं. 110048785 सीटी/जीडी धनजी
2) एफ.नं. 105318732 सीटी/जीडी राजीव मंडल
3) एफ.नं. 110047315 सीटी/जीडी राजमणि कुमार यादव
4)एफ.नं. 110047494 सीटी/जीडी धर्मेंद्र के.आर.

इलाजरत ये 3 कर्मी

1) एफ.नं. 045200602 डब्ल्यू/सी धनंजय केआर सिंह:
2) एफ.नं. 045206772 सीटी/जीडी धर्मात्मा कुमार
3) एफ.नं. 175040149 सीटी/बीयूजी मलय रंजन महाराणा।

आगे की अपडेट

1) मृतक चार जवानों में से तीन बिहार और एक पश्चिम बंगाल से हैं।
2) तीन घायलों में से दो को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है और एक का भद्राचलम में इलाज चल रहा है।
3) आईजी सीआरपीएफ, एडिशनल एसपी कोंटा लिंगनपल्ली कैंप पहुंच चुके हैं।
4) आईजी बस्तर, कलेक्टर सुकमा और एसपी सुकमा भी मौके पर जाएंगे।
5) आरोपी जवान रितेश रंजन को सुबह 04:00 बजे से अपनी संतरी ड्यूटी करनी थी।

Related Articles

Back to top button