छत्तीसगढ़शहर

एसपी के निर्देश पर पुलिस वालों के भी काटे चालन

  • सड़क सुरक्षा में बगैर हेलमेट पाए गए 3 दर्जन लोगों के कटे चालान 12 पुलिस वालों के भी काटे गए चालान
  • एसपी शलभ सिन्हा के निर्देश पर की जा रही निष्पक्ष कार्यवाही

सुकमा । सुकमा sukma जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं यातायात विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है सोमवार शाम एसपी शलभ सिन्हा (SP Salabh shinha) के निर्देश पर दोरनापाल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में दोरनापाल में 3 दर्जन बिना हेलमेट पाए गए यात्रियों के चालान काटे गए । इतना ही नही लगभग एक दर्जन पुलिस वालों पर भी निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया
जहां एक ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए गांधीगिरी की राह पर बिना हेलमेट वालो को फूल व चॉकलेट देकर हेलमेट लगाने की अपील की गई थी वही अब तक की लापरवाही पर पुलिस ने सख्ती भी दिखाने लगी है इतना ही नही लोगों को भेदभाव न लगे इस लिए बगैर हेलमेट पाए गए 12 दर्जन पुलिस वालों के भी चालान काटे गए है ।

Related Articles

Back to top button