छत्तीसगढ़

BREAKING : कोरबा में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक रचा रहा था शादी, मंडप से उठा ले गई…, उस महिला ने …

कोरबा/नवप्रदेश। दुष्कर्म (rape accused arrested during marriage) का आरोपी दूल्हा कोरबा में शादी रचाने जा रहा था। इसकी खबर मिलते ही मंडप में बिलासपुर पुलिस पहुंची और दूल्हा बने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म (rape accused arrested during marriage) के मामले में फरार चल रहा था।

उस महिला ने लगाया आरोप जो शादीशुदा

विवाहित महिला से शारीरिक संबंध बनाने और फिर किये वादे से मुकर जाने के बाद महिला द्वारा की गई शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपी युवक जो योग का शिक्षक है।

वह सोमवार को कोरबा जिले के रामपुर चौकी अंतर्गत खरमोरा के राठौर भवन में एक युवती से विवाह रचा रहा था कि बिलासपुर से आई पुलिस उसे गिरफ्तार कर साथ ले गई। आरोपी का नाम दुर्गेश राठौर है। रामपुर चौकी प्रभारी पौरुष पुर्रे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी से भी मदद हेतु बल उपलब्ध कराया गया था।

Related Articles

Back to top button