US Election Results 2020: ट्रंप और बाइडेन में फ्लोरिडा में कांटे की टक्कर |

US Election Results 2020: ट्रंप और बाइडेन में फ्लोरिडा में कांटे की टक्कर

US Election Results 2020, Trump and Biden, fight forks in Florida,

US Election Results 2020

वॉशिंगटन। US Election Results 2020: अमेरिका में जोरदार मतदार के बाद अब मतों गिनती शुरू हो गई है। इंडियाना और केंटुकी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खाते में जाते दिख रहे हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन वेरमोंट में विजयी होते दिखाई दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर तीन महत्वपूर्ण राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया और नार्थ कैरोलिना में दिखाई पड़ रही है। शुरुआती परिणामों में फ्लोरिडा में ट्रंप और बाइडेन में कांटे की टक्कर है।

फ्लोरिडा (US Election Results 2020) में अब तक 80 वोटों की गिनती हो गई है और ट्रंप और बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस कड़े मुकाबले के बाद अब सबकी नजरें फ्लोरिडा पर टिक गई हैं। हालांकि यह राज्य ट्रंप के खाते में जाता दिख रहा है।

वर्ष 2016 में भी फ्लोरिडा में ट्रंप ने जीत दर्ज की थी। चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण तीन और राज्यों जॉर्जिया, ओहियो और नार्थ कैरोलिना में मतदान खत्म हो गया है और यहां भी कड़े मुकाबले के आसार हैं।

माना जा रहा है कि फ्लोरिडा के चुनाव (US Election Results 2020) परिणाम एक बार फिर से अमेरिका में राष्ट्रपति चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2016 में ट्रंप यहां से मात्र एक प्रतिशत वोटों से जीत गए थे।

ट्रंप खुद को फ्लोरिडा का नागरिक बताते हैं। उन्होंने अक्टूबर महीने में फ्लोरिडा जाकर वोट दिया था। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही उम्मीदवारों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला था।

फ्लोरिडा में ट्रंप और बाइडेन (US Election Results 2020) में कांटे की जंग जारी है। ट्रंप यहां 2 पॉइंट से लीड कर रहे हैं। यहां 29 इलेक्टोरल वोट हैं और दोनों के लिए ही यह स्टेट जीतना बेहद जरूरी है।

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने टेनेसी, साउथ कैरोलिना और ओकलाहोमा में जीत दर्ज की है। ओकलाहोमा में सात इलेक्टोरल वोट हैं और 2016 में ट्रंप ने यहां से आसान जीत दर्ज की थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *