स्वास्थ्य

Aloe Vera : बालों में एलोवेरा लगाने का सही समय क्या है, छोटी सी गलती कम कर सकती है इसका असर

इन दिनों बाल झड़ने और रूखेपन की परेशानी को लेकर लोग घरेलू उपायों की तरफ तेजी (Aloe Vera) से लौट रहे हैं। बाजार के महंगे उत्पादों के बीच कई लोग अब फिर से पुराने प्राकृतिक तरीकों को अपनाने लगे हैं। इन्हीं में एलोवेरा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। कई लोग इसे सीधे बालों में लगा रहे हैं, लेकिन सही समय और तरीका नहीं पता होने की वजह से पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़े लोगों का कहना है कि एलोवेरा सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ बालों को मुलायम नहीं बनाता, बल्कि जड़ों को भी मजबूत करने में सहायक माना जाता है।

बालों पर कब लगाना चाहिए एलोवेरा : Aloe Vera

विशेषज्ञों के मुताबिक एलोवेरा जेल का सबसे अच्छा इस्तेमाल बाल धोने से पहले माना जाता है। बालों में शैंपू करने से करीब आधा घंटा पहले एलोवेरा जेल लगाना ज्यादा असरदार माना जाता है। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल साफ कर लेने चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस तरह निकालें ताजा जेल

घर में लगे एलोवेरा पौधे से भी ताजा जेल निकाला जा सकता है। इसके लिए मोटी पत्ती को काटकर कुछ देर अलग रख दें ताकि उसका पीला हिस्सा पूरी तरह निकल जाए। इसके बाद किनारे हटाकर अंदर का जेल निकाल लें। चम्मच की मदद से निकाला गया जेल कुछ दिनों तक फ्रिज में भी रखा जा सकता है।

बालों की जड़ों तक लगाना जरूरी

एलोवेरा जेल सिर्फ ऊपर ऊपर लगाने के बजाय जड़ों तक पहुंचाना ज्यादा फायदेमंद माना (Aloe Vera) जाता है। धीरे धीरे मसाज करते हुए इसे पूरे सिर और बालों की लंबाई तक लगाना चाहिए। इससे बालों को नमी और पोषण दोनों मिलते हैं।

अलग अलग परेशानी के लिए अलग तरीका

रूसी की समस्या होने पर एलोवेरा जेल में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बालों में चमक कम हो गई है तो दही और शहद के साथ मिलाकर लगाया जाता है। वहीं नारियल तेल के साथ मिलाने पर यह बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है।

लंबे और मजबूत बालों के लिए भी उपयोगी

बालों की लंबाई और मजबूती बढ़ाने के लिए कई लोग एलोवेरा में मेथी पाउडर और अरंडी का तेल मिलाकर इस्तेमाल (Aloe Vera) करते हैं। इसके अलावा केला और शहद के साथ मिलाकर लगाने से बाल ज्यादा चमकदार और मुलायम दिखाई देते हैं।

Related Articles

Back to top button