छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai : सुशासन तिहार के बीच कोसला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, माता कौशल्या से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

जांजगीर चांपा जिले के कोसला धाम में शुक्रवार को खास माहौल देखने (Vishnu Deo Sai) को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह साफ नजर आया। कई लोग मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते दिखाई दिए। पूरे इलाके में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर समिति और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया।

माता कौशल्या मंदिर में की पूजा : Vishnu Deo Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधिवत पूजा अर्चना कर माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए भी प्रार्थना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों से किया संवाद

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बातचीत (Vishnu Deo Sai) भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आस्था प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण पर भी लगातार काम कर रही है।

मंदिर समिति ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

इस दौरान मंदिर सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button