छत्तीसगढ़

Ration Card Update : अब पूरे छत्तीसगढ़ में घर बैठे अपडेट होगा राशन कार्ड का मोबाइल नंबर, शुरू हुई नई सुविधा

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने (Ration Card Update) आई है। अब मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के ज्यादा चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खाद्य विभाग ने नई डिजिटल सुविधा शुरू की है, जिससे घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान हो जाएगा।

प्रदेशभर में इस नई व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक उचित मूल्य दुकानों में इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा हितग्राही इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

व्हाट्सएप के जरिए होगा मोबाइल नंबर अपडेट : Ration Card Update

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब अन्न सहायता सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल नंबर को आसानी से दर्ज और अपडेट कर सकेंगे।

इसके लिए हितग्राहियों को व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

ओटीपी सत्यापन के बाद पूरी होगी प्रक्रिया

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सफल सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर अपडेट होने की जानकारी संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी।

उचित मूल्य दुकानों में लगाए जाएंगे क्यूआर कोड

खाद्य विभाग ने प्रदेशभर की उचित मूल्य दुकानों में अन्न सहायता सुविधा का क्यूआर कोड लगाने के निर्देश (Ration Card Update) दिए हैं। दुकानदारों और खाद्य निरीक्षकों को भी लोगों को इस सुविधा की जानकारी देने और मोबाइल नंबर अपडेट कराने में सहयोग करने को कहा गया है।

15 मई तक चलेगा विशेष अभियान

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 मई 2026 तक ज्यादा से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएं।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

खाद्य विभाग का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली और ज्यादा पारदर्शी (Ration Card Update) बनेगी। इसके जरिए राशन वितरण और योजनाओं से जुड़ी जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंच सकेगी। साथ ही शिकायत और सूचना व्यवस्था भी पहले से बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button