छत्तीसगढ़झारखण्ड

Jharkhand Naxal Encounter : झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, टॉप कमांडर मिसिर बेसरा की घेराबंदी तेज

झारखंड के जंगलों में एक बार फिर बारूद की गूंज सुनाई (Jharkhand Naxal Encounter) दी है, जहाँ सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। हजारीबाग और चतरा जिले की सरहद पर स्थित घने जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में कोबरा (CoBRA) बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन अब भी जारी है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है।

खुफिया इनपुट पर आधी रात से शुरू हुआ एक्शन (Jharkhand Naxal Encounter)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को चतरा के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की पुख्ता सूचना (Jharkhand Naxal Encounter) मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जैसे ही जवान नक्सलियों के करीब पहुंचे, जंगलों में छिपे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। मौके से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों के निशाने पर सबसे बड़ा ‘इनाम’

इस पूरे ऑपरेशन का सबसे बड़ा लक्ष्य कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा है। बता दें कि मिसिर बेसरा को झारखंड में माओवादियों का सबसे ताकतवर और खूंखार चेहरा (Jharkhand Naxal Encounter) माना जाता है। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में टॉप पर है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस एनकाउंटर वाली जगह के आसपास ही कहीं बेसरा छिपा हो सकता है, यही वजह है कि जवानों ने ऑपरेशन को और ज्यादा तेज कर दिया है।

इलाके में बढ़ाई गई चौकसी, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ वाली जगह पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टुकड़ियां रवाना कर दी गई हैं। चतरा और हजारीबाग की सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि कोई भी नक्सली भागने में कामयाब (Jharkhand Naxal Encounter) न हो सके। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके को नक्सलियों से मुक्त नहीं करा लिया जाता। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी होने की खबरें आ रही हैं।

इस बड़ी कामयाबी के बाद सुरक्षाबलों का मनोबल काफी ऊंचा है। इलाके के ग्रामीणों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। नक्सलियों के खिलाफ झारखंड में चलाया जा रहा यह हालिया दिनों का सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button