Punjab Road Accident : फतेहगढ़ साहिब में खंभे से टकराकर पलटी बस, 5 ने दम तोड़ा और 15 घायल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। बस्सी पठाना के पास एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत (Punjab Road Accident) हो गई है।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
खंभे से टकराकर पलटी बस, मची अफरातफरी (Punjab Road Accident)
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि बस पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई और फिर पूरी तरह पलट गई। चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या ड्राइवर की लापरवाही थी।
मृतकों के परिवारों का रोरोकर बुरा हाल है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाना के अस्पतालों में चल रहा है।



