CG Police Deployment Holi : होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, 800 पुलिस अधिकारी-जवान रहेंगे तैनात

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए Bilaspur पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था (CG Police Deployment Holi) लागू कर दी है। एसएसपी Rajnesh Singh के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 800 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।
इस दौरान 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), 9 डीएसपी, सभी थाना प्रभारी (TI) और सब इंस्पेक्टर (SI) सक्रिय ड्यूटी पर रहेंगे। जिलेभर में 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, मारपीट या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी से लेकर थाना प्रभारी तक मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालेंगे।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी (CG Police Deployment Holi) किए हैं। आपराधिक गतिविधियों की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9479193099 पर दी जा सकती है। इसके अलावा अलग-अलग थानों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके।
संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी
शहर को 7 जोन में बांटकर संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। तिफरा, सिरगिट्टी, ठेठाडबरी, मिट्टीटीला, कुदुदंड, गुरु घासीदास नगर, मिनीमाता नगर, करबला तालाब, मांडवा बस्ती, टिकरापारा, चिंगराजपारा और मोपका सहित कई इलाकों को विशेष निगरानी सूची में रखा गया है।
एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सौहार्दपूर्ण माहौल में होली (CG Police Deployment Holi) मनाएं, जबरन रंग न लगाएं और नशे में वाहन चलाने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



