Bastar Pandum Closing Ceremony : बस्तर की माटी, परंपरा और सत्ता का संगम, आज लालबाग मैदान में होगा ऐतिहासिक समापन

Bastar Pandum Closing Ceremony

Bastar Pandum Closing Ceremony

रायपुर से लेकर जगदलपुर तक प्रशासनिक और सांस्कृतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना तीन दिवसीय बस्तर पंडुम आज अपने भव्य समापन (Bastar Pandum Closing Ceremony) की ओर बढ़ेगा।

जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित इस आयोजन के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह समारोह बस्तर की जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास माना जा रहा है। समापन समारोह आज 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से Lalbagh Ground में आयोजित होगा, जहां लोक नृत्य, वेशभूषा, शिल्प और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh, उपमुख्यमंत्री Arun Sao एवं Vijay Sharma भी मंच साझा करेंगे।

समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल (Bastar Pandum Closing Ceremony) होंगे, जिनमें संस्कृति मंत्री Rajesh Agrawal, वन मंत्री Kedar Kashyap, कृषि मंत्री Ramvichar Netam, वित्त मंत्री O. P. Choudhary, राजस्व मंत्री Tank Ram Verma सहित अन्य मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही बस्तर पंडुम में सांसद Mahesh Kashyap, Bhojraj Nag, महापौर Sanjay Pandey सहित बड़ी संख्या में विधायक और जनप्रतिनिधि समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

बस्तर पंडुम का यह समापन समारोह केवल सांस्कृतिक आयोजन (Bastar Pandum Closing Ceremony) नहीं, बल्कि उस बस्तर की तस्वीर है जो अपनी परंपराओं को सहेजते हुए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है।