Female Machine Operator Jobs : 300 पदों पर सीधी भर्ती, सिर्फ महिलाएं कर सकेंगी अप्लाई

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप (Female Machine Operator Jobs) का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में निजी नियोजक संस्था YAKOHAMA INDIA प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ममता गायकवाड़ उपस्थित रहेंगी, जहां मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह अवसर विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए खुला है, जिससे जिले में महिला रोजगार को बढ़ावा मिलेगा ।
पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी. एवं आई.टी.आई. निर्धारित की गई है। चयनित महिला अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹17,500/- वेतन प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा नियोजन से संबंधित सभी उत्तरदायित्व नियुक्ति करने वाली कंपनी के होंगे। रोजगार कार्यालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुरक्षित और औपचारिक व्यवस्था मानी जा सकती है।
कैंप में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य है (Female Machine Operator Jobs)। इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच सकती हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक कार्यबल विकास और स्थानीय युवाओं में रोजगार जागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्लेसमेंट कैंप (Female Machine Operator Jobs) के माध्यम से बड़ी संख्या में युवतियाँ नौकरी प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उद्योगों में मशीन ऑपरेटर के बढ़ते अवसर को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के करियर निर्माण के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है ।



