Justice Suryakant News : जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

Justice Suryakant News

Justice Suryakant News

देश को 53वीं मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। जस्टिस सूर्यकांत (Justice Suryakant News) ने नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सोमवार (24 नवंबर) को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज शामिल रहे।

प्रेसिडेंट ने शेयर किया पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जस्टिस सूर्यकांत की तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्हें शपथ ग्रहण और दस्तावेज पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर कर मुर्मू ने लिखा- जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में भारत के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली।

मिडिल क्लास परिवार में हुआ जन्म

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उन्होंने पेटवार गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लिया था। उनके पिता का नाम मदन गोपाल शर्मा था जो कि संस्कृत के अध्यापक थे। 1984 में जस्टिस सूर्यकांत ने हिसार से लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए वह चंडीगढ़ चले गए।

(Justice Suryakant News) जस्टिस सूर्यकांत का करियर

आपको बता दें कि, जुलाई 2000 में उन्हें हरियाणा का सबसे कम उम्र का एडवोकेट जनरल बनाया गया। फिर एक साल बाद यानि 2001 में उन्हें सीनियर एडवोकेट। 9 जनवरी 2004 से उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के परमानेंट जज के तौर काम संभाला। मालूम हो कि, जस्टिस सूर्यकांत नवंबर 2024 से वह सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं।