Rhea Chakraborty Passport : पांच साल बाद मिला रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट, इंस्टाग्राम पोस्ट में जताई खुशी – बोलीं ‘अब नया अध्याय शुरू’

Rhea Chakraborty Passport
Rhea Chakraborty Passport : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने आखिरकार पांच साल बाद अपना पासपोर्ट वापस पा लिया है। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद उन्हें पासपोर्ट अदालत के आदेश पर जमा करना पड़ा था। शुक्रवार को रिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एयरपोर्ट पर हाथ में पासपोर्ट लिए दिखाई दीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत लड़ाइयां, अंतहीन आशाएं। आज मैं फिर अपना पासपोर्ट थामे हुए हूं… अपने अध्याय के लिए तैयार! सत्यमेव जयते।” (Rhea Chakraborty Passport)
सुशांत सिंह मामले के बाद विवादों में फंसीं रिया
जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बाद रिया पहली बार सुर्खियों में आईं। उनकी मौत से जुड़े ड्रग्स केस में 8 सितंबर, 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को गिरफ्तार (Rhea Chakraborty Passport) किया था। बाद में उन्हें जमानत मिली, लेकिन शर्तों के तहत उन्हें अपना पासपोर्ट अधिकारियों के पास जमा करना पड़ा। यह पासपोर्ट करीब पांच वर्षों तक एनसीबी के पास ही रहा।
अदालत के आदेश के बाद वापस मिला पासपोर्ट
मुंबई हाई कोर्ट के हालिया फैसले के बाद रिया को पासपोर्ट वापस मिल सका। अभिनेत्री (Rhea Chakraborty Passport) ने इसे अपने जीवन का नया अध्याय बताया और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की। उनकी पोस्ट पर फैन्स ने ढेरों कमेंट्स किए और उनके धैर्य व जज़्बे की सराहना की।
करियर में नई शुरुआत की तैयारी
रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार 2021 में रिलीज़ हुई रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और अन्नू कपूर के साथ देखा गया था। अब पासपोर्ट वापस मिलने के बाद उनके फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में वापसी करेंगी।