देश

Goa Health Minister Scolds Doctor : मंत्री का गुस्सा लाइव…इलाज से इनकार पर डॉक्टर को मिली सस्पेंशन की सजा…!देखें Video…

बाम्बोलिम, गोवा, 9 जून| Goa Health Minister Scolds Doctor : गोवा में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब एक औचक निरीक्षण के दौरान एक सीनियर डॉक्टर की डांट-फटकार और तत्काल सस्पेंशन का लाइव वीडियो वायरल हो गया। यह मामला शनिवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में सामने आया, जहां एक मरीज की शिकायत पर मंत्री तुरंत एक्शन मोड में आ गए।

क्या दिखा वायरल वीडियो में?

एक औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा—”ज़ुबान पर काबू रखना सीखो”, और फिर तत्काल सस्पेंड करने का मौखिक आदेश दे (Goa Health Minister Scolds Doctor)दिया। मंत्री की आवाज़ में गुस्सा साफ झलक रहा था और आसपास मौजूद अधिकारी स्तब्ध खड़े थे।

https://navpradesh.com/cpl-2025-match-report/

शिकायत थी—”इलाज से किया इनकार”

मामले की जड़ एक मरीज की कॉल थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया और साथ ही दुर्व्यवहार भी (Goa Health Minister Scolds Doctor)किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की और डॉक्टर को सीधे सस्पेंड कर दिया।

https://youtube.com/shorts/p9yDMzh9EAw?si=fCOwVCotI4yi1DAR

डॉक्टरों में आक्रोश, सवाल भी उठे

इस घटनाक्रम के बाद चिकित्सा समुदाय में तीखी प्रतिक्रिया देखी गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह “पब्लिकली डिग्निटी को ठेस” पहुंचाना अनुचित है।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि यदि डॉक्टर दोषी भी (Goa Health Minister Scolds Doctor)हो, तो भी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

https://twitter.com/epanchjanya/status/1931633476400197648

Related Articles

Back to top button