शहर

एमडी ठाकुर के नेतृत्व में सीएम साय से मिले 12 गांव के किसान

  • टिपान गढ़ बांध का मुद्दा लाएगा रंग

भिलाई। राजनांदगांव जिला के विकासखंड छुरिया के वनांचल में बसा गांव टिपानगढ़ में घुमरिया नाला में बहुप्रतीक्षित बांध निर्माण की मांग को लेकर एमडी ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में 12 गांव के प्रतिनिधि मंडल मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से। जहां सभी सदस्यों ने बांध बनाए की मांग रखे। जहां उनकी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बजट में लाने का आश्वासन दिए। इस दौरान दरबार साहू, अशोक साहू नेतराम, रामकुमार मंडावी, राजाराम, भारत साहू, सीता राम, नीलकंठ गढ़े, राजेश ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button