खेलमनोरंजन

नाइट क्लब में पहली मुलाकात, बच्चे का जन्म और 3 बार शादी; ऐसी है हार्दिक-नताशा की प्रेम कहानी

-सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हार्दिक-नताशा ने तलाक की खबर फैन्स को दी

Hardik Pandya And Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं। आखिरकार हार्दिक और नताशा ने गुरुवार को अपने तलाक की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हार्दिक-नताशा ने तलाक की खबर फैन्स को दी।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C9kcSrhTp5J/

हार्दिक और नताशा की पहली मुलाकात 2018 में मुंबई के एक नाइट क्लब में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। तब नताशा को नहीं पता था कि हार्दिक एक क्रिकेटर हैं। इस मुलाकात के बाद हार्दिक ने नताशा को अपनी बर्थडे पार्टी में इनवाइट किया।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C9h9VOENjEn/

ये किस्सा खुद हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि नताशा को पता नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बात की और फिर धीरे-धीरे करीब आ गए। मैं सुबह एक बजे टोपी, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा था।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/p/C9kcd9ItcKT/?hl=hi

नताशा को लगा कि यह कोई पहचान वाला व्यक्ति है। तभी हमने बातचीत करना शुरू किया। उसके बाद हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हार्दिक और नताशा को कई पार्टियों में एक साथ देखा गया था। 2020 से पहले इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/p/C9EPMQco-D6/?hl=hi

हार्दिक को लगा कि नताशा ही सही इंसान हैं जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं। इसके बाद उन्होंने 2020 में फिल्मी अंदाज में उन्हें प्रपोज किया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसकी चर्चा जोरों पर थी।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C9CrvrtNaEA/

कोरोना के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और एक दिन अचानक दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की और कुछ दिनों बाद पता चला कि अभिनेत्री गर्भवती थी।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/reel/C8o7qB_yemf/?hl=hi

एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने एक बार फिर से इस जोड़ी को सुर्खियों में ला दिया है। जुलाई 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ। जिनका नाम अगस्त्य है। नताशा और हार्दिक अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C9ZqVXvzs4M/

हार्दिक और नताशा ने अपने बच्चे के जन्म के तीन साल बाद 2023 में दोबारा शादी करने का फैसला किया। दोनों ने काफी धूमधाम से पहले हिंदू और बाद में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/reel/C8exQDatKnn/?hl=hi

सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इस साल आईपीएल के दौरान ऐसी खबरें आईं कि नताशा और हार्दिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालाँकि शुरुआत में इसे पीआर स्टंट भी कहा गया था।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C9XAE_XN2qs/

इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया जब अचानक नताशा ने अपनी और हार्दिक की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दीं और अपने नाम से अपना सरनेम भी हटा दिया। लेकिन अब नताशा और हार्दिक दोनों अलग हो गए हैं।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/p/C8ZgRFrNADq/?hl=hi

हार्दिक ने इस बारे में पोस्ट किया है। चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और सब कुछ दिया। लेकिन अब हमें लगता है कि यह हम दोनों के लिए सही फैसला है।

https://www.instagram.com/hardikpandya93/p/C81ETl0x9i9/

यह हमारे लिए बहुत कठिन निर्णय था। हम एक परिवार के रूप में एक साथ बिताए सुखद क्षणों, आपसी सम्मान और सहयोग के साथ आगे बढ़े। मैं अपने जीवन में अगस्त्य को पाकर भाग्यशाली हूं, जो हमेशा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/p/C8KEMDwSSaE/?hl=hi

हम सब मिलकर उसका ख्याल रखेंगे। हम उसे दुनिया की सारी खुशियाँ देने की पूरी कोशिश करेंगे और उसे खुश करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं वह करेंगे। हम इस कठिन समय में आपके समर्थन और हमारी निजता को समझने की उम्मीद करते हैं।

https://www.instagram.com/natasastankovic__/reel/C8EhpsvSQVC/?hl=hi

Related Articles

Back to top button