देश

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर; 78 लोगों की मौत, प्राकृतिक आपदा से लगभग 24 लाख लोग प्रभावित

-राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान के पार बह रही

असम। Flood in Assam: असम भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ से 24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=1lsKSSs22FQ&t=19s

मणिपुर जाते समय राहुल असम के कछार जिले के सिलचर स्थित कुंबीग्राम हवाईअड्डे पहुंचेंगे। यहां से राहुल लखीपुर के बाढ़ राहत शिविर में जाकर वहां के लोगों का हाल जानेंगे। यहां से राहुल मणिपुर के जिरीबाम पहुंचेंगे।

https://navpradesh.com/weekly-horoscope-people-of-these-zodiac-signs-will-get-monetary-benefits-take-special-care-of-health-business-will-grow

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और इस प्राकृतिक आपदा (Flood in Assam) से करीब 24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान के पार बह रही हैं। सूत्रों ने बताया कि इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में आठ और लोगों की मौत हो गई है।

https://navpradesh.com/transit-of-mars-with-mangal-gochar-7-zodiac-signs-are-lucky-sudden-big-profit-job-promotion-happy-time

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि धुबरी और नलबाड़ी में दो-दो, कछार, गोलपारा, धेमाजी और शिवसागर में एक-एक मौत हुई। धुबरी में सबसे ज्यादा 754791 लोग प्रभावित हैं। राज्य के 269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने शरण ली है।

https://navpradesh.com/chanakya-niti-chanakya-niti-if-you-stay-in-the-company-of-these-people-your-progress-is-impossible-stay-away-from-these-five-types-of-people-read

ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। खोवांग में बुरहीदिहिंग, शिवसागर में दिचाउ, नंगलमुराघाट में दिसांग, नुमालीगढ़ में धनसिरी, धरमतुल में कोपिली, बारपेटा में बेकी, गोलकगंज में संकोश, बीपी घाट में बराक और करीमगंज में कुशियारा नदी खतरे के स्तर को पार कर गई है।

https://navpradesh.com/chanakya-niti-men-should-not-tell-these-three-things-to-anyone-even-by-mistake-read-the-important-rules-of-chanakya-niti

राहुल गांधी इससे पहले गुजरात के मोरबी हादसे और राजकोट गेमिंग जोन हादसे के पीडि़तों से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे। इसके अलावा राहुल ने हाल ही में हाथरस भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button