CG BJP CM Say : 19 से छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, पहले प्रोटेम स्पीकर और मंत्री होंगे तय, विभाग बाद में… !

CG BJP CM Say : 19 से छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, पहले प्रोटेम स्पीकर और मंत्री होंगे तय, विभाग बाद में… !

Bus-Truck Drivers' Strike :

Bus-Truck Drivers' Strike :

डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- 3 दिनों का होगा सत्र, उप मुख्यमंत्री साव ने बताया मंत्रिमंडल कब होगा तय

रायपुर/नवप्रदेश। CG BJP CM Say : सत्र और प्रदेश को कब तक अन्य विभागों के मंत्री मिलेंगे इस मामले पर डिप्टी CM विजय शर्मा और अरुण साव ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- 19-20 और 21 दिसंबर को सत्र रखा जाएगा।विधानसभा सत्र से पहले प्रोटेम स्पीकर और मंत्री तय होंगे कयास लग रहे हैं कि विभाग बाद में निर्धारित होगा। वैसे भी बीजेपी संगठन से लेकर सरकार में बैठे नेता भी यह बता पाने की स्थिति में फ़िलहाल नहीं हैं।

इसे लेकर CM विष्णुदेव साय की अधिकारियों से बात हुई है। प्रोटेम स्पीकर होंगे, विधायक शपथ लेंगे,अभिभाषण वगैरह की जो प्रक्रिया होती है, उसी रूप से कार्य सदन में होगा। इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो सकता है। दो दिन में इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।

17 नवंबर को CM साय दिल्ली जाकर हाईकमान से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है शीतकालीन सत्र के बाद ही राज्य के विभागों को मंत्री मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंत्रिमंडल को लेकर कहा- बहुत जल्द ही हम विधानसभा का सत्र बुलाने वाले हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

सबसे पहले अनुपूरक बजट की आवश्यकता है। इसके अलावा आगे बहुत योजनाएं हैं जिन पर जल्द ही अगली कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा, उनके लिए भी अनुपूरक बजट की आवश्यकता है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- 18 लाख गरीबों को आवास देने की बात मुख्यमंत्री ने की है,इसके लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *