Mumbai-Nashik Highway: भीषण हादसा, 6 की मौके पर मौत, 3 लोग घायल

Mumbai-Nashik Highway: भीषण हादसा, 6 की मौके पर मौत, 3 लोग घायल

Mumbai-Nashik Highway: Horrific accident, 6 people died on the spot and 3 people injured

Mumbai-Nashik Highway

-कई सालों से फ्लाईओवर की मांग कर रहे

शाहपुर। Mumbai-Nashik Highway: भीषण हादसा, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायलमुंबई-नासिक हाईवे पर एक बार फिर भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में जीप को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा पडघा इलाके के खडवली फाटा में हुआ।

स्थानीय लोग पिछले कई सालों से इस इलाके में फ्लाईओवर की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने 3 बार टोल नाका को भी बंद कराया था। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने से नागरिकों में आक्रोश है। आज हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और टोल बूथ को बंद करने की कोशिश की।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम
1) चिन्मयी विकास शिंदे – उम्र 15 – मृतक
2) रिया किशोर परदेशी – मृतक
3) चैताली सुशांत पिम्पले – उम्र 27 – मृतक
4) संतोष अनंत जाधव – उम्र 50 – मृतक
5) वसंत धर्म जाधव – उम्र 50 – मृतक
6) प्रज्वल शंकर फिरके – मृतक

घायलों के नाम
1)दिलीप कुमार विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष घायल
2)चेतना गणेश उम्र 19 वर्ष घायल
3) कुणाल ज्ञानेश्वर भामरे उम्र 22 वर्ष घायल

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए भिवंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed