7000mAh Battery Smartphone : 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C83 5G, कीमत 13,499 रुपये से शुरू

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च (7000mAh Battery Smartphone) कर दिया है। यह फोन दमदार 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और वाटर रेसिस्टेंट फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे C सीरीज में पेश किया है और यह सेगमेंट का ऐसा फोन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
Realme C83 5G की कीमत
यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
4GB + 64GB – ₹13,499
4GB + 128GB – ₹14,499
6GB + 128GB – ₹17,499
फोन की पहली सेल 7 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (7000mAh Battery Smartphone) पर शुरू होगी। खरीद पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Realme C83 5G के प्रमुख फीचर्स
डिस्प्ले: 6.7 इंच LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
रैम और स्टोरेज: 6GB RAM और 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल)
बैटरी: 7000mAh
चार्जिंग: 15W USB Type-C, 5W रिवर्स चार्जिंग
कैमरा: 13MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा
OS: Android 16 आधारित Realme UI 7.0
फोन में IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस (7000mAh Battery Smartphone)a दिया गया है, जिससे यह अधिक टिकाऊ बनता है। इसके अलावा इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है। यह स्मार्टफोन Flame Green और Flame Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।



