छत्तीसगढ़

पद्मश्री अनुज शर्मा, पूर्व आईएस त्यागी समेत 300 लोगों ने थामा BJP का दामन

लोक कलाकार, अधिवक्ता, व्यपारी, पार्षद समेत 300 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता


रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कई बड़ी हस्तियां। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और इसको लेकर सियासी गलियारों में अभी से उथल-पुथल मची हुई है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने पद्मश्री अवार्ड अनुज शर्मा, लोक कलाकार कुलेश्वर ताम्रकार, पंथी नर्तक डाॅ. राधेश्याम बारले पूर्व आईएस सत्यपाल सिंह त्यागी समेत पार्षद, अधिवक्ता समेत 300 लोगों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

राजधानी स्थित एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को भाजपा की सदस्यता के साथ शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनिल सोनी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button