Site icon Navpradesh

3 More Lok Sabha Candidates 0f BJP : 2 सीटें राजस्थान और एक सीट मणिपुर की, अब तक 405 का एलान

3 More Lok Sabha Candidates 0f BJP :

3 More Lok Sabha Candidates 0f BJP :

नवप्रदेश डेस्क। 3 More Lok Sabha Candidates 0f BJP : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 3 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। राजस्थान के करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव और दौसा से कन्हैयालाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इसके अलावा, इनर मणिपुर से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इन्हें मिलाकर भाजपा अब तक 405 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दौसा से सांसद जसकौर मीणा, करौली से सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है।

रविवार को भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम, मंडी से अभिनेत्री कंगना को टिकट

भाजपा ने रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

संदेशखाली से पीड़िता को बीजेपी ने बनाया पार्टी प्रत्याशी, मेनका सुल्तानपुर से लड़ेंगी

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संदेशखाली केस की पीड़ित को टिकट दिया है। इसी पीड़ित ने मामले को उठाया था, जिसके बाद शेख शाहजहां के करीबी ने थप्पड़ मारा था। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

Exit mobile version