मनोरंजन

Youtuber : अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट…लोगों ने कहा- ये टैलेंट सिर्फ इसी के पास है, ये टाइमिंग का भी ख्याल रखता है…

एंटरटेनमेंट डेस्क/नवप्रदेश। Youtuber : सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक की दोनों पत्नियाँ पायल और कृतिका एक साथ गर्भवती हो गई हैं। यूट्यूबर ने दोनों के साथ तस्वीर शेयर कर के इसकी घोषणा की। बता दें कि अरमान मलिक और पायल मलिक का एक बेटा पहले से है, जिसके अलग सोशल मीडिया हैंडल्स हैं। तीनों ही साथ में और अलग से अपनी-अपनी तस्वीरें और वीडियोज डाल कर सोशल मीडिया से कमाई करते हैं। अरमान मलिक के गर्भवती पत्नियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरा परिवार’।

https://www.instagram.com/p/Clt0YJ_S-ZV/?utm_source=ig_web_copy_link

कृतिका मलिक के 55 लाख फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर जहाँ अरमान मलिक के 15 लाख फॉलोवर्स हैं, वहीं उसकी पत्नियों पायल मलिक के 34 लाख और कृतिका मलिक के 55 लाख फॉलोवर्स हैं। यहाँ तक कि उनके बेटे चिरायु मलिक के भी इंस्टाग्राम पर ढाई लाख फॉलोवर्स हैं। अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों के ‘बेबी बंप’ दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की। लोगों ने इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “ये प्रतिभा केवल इसी आदमी के पास है। ये टाइमिंग का भी ख्याल रखता है।”

वहीं कुछ यूजर्स ने तो हैरानी जताते हुए पूछा कि भला दोनों ही पत्नियाँ एक साथ गर्भवती कैसे हो सकती हैं? तो वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि ये लोग आसानी से एक क्रिकेट टीम बना सकते हैं। हालाँकि, कइयों का ये भी सवाल था कि भारतीय कानून में दो पत्नियों को लेकर इजाजत नहीं है, फिर ये कैसे संभव है? अरमान मलिक ने 2011 में पायल से शादी की थी। वहीं 2018 में उन्होंने अपनी पत्नी की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी रचाई।

पायल और कृतिका अक्सर साथ में तस्वीरें (Youtuber) और वीडियो शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया में तीनों ही एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिखते हैं। कुछ लोगों ने तो ये तक आशंका जता दी कि अरमान अधिकतर तस्वीरें कृतिका के साथ ही शेयर करते हैं, ऐसे में वो अपनी पहली पत्नी पायल से उतना प्यार नहीं करते। कुछ लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब आप 4 से 6 होने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Back to top button