दु:खद : ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री का कोरोना से निधन, 34…

ye rishta kya kehlata hai actress divya dies
Ye Rishta Kya Kehlata Hai Actress Divya Dies : अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था
मुंबई/ए.। Ye rishta kya kehlata hai actress divya dies : कोरोना केे कारण अभिनेत्री की मौत हो गई। प्रसिद्ध हिंदी सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने वाली अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोन संक्रमित होने के कारण निधन हारे गया। दिव्या को कोरोना का संक्रमण हुआ था। दिव्या 34 वर्ष की थी।
दिव्या को कोरोना के कारण सास लेने में तकलीफ हो रही थी। मुंबई के अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीते दिनों दिव्या की मां ने बताया था कि दिव्या का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इलाज के दौरान इसमें थोड़ा ही सुधार हो सका था। अभिनेत्री देवालीन भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर इस दु:खद घटना की जानकारी दी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में दिव्या ने गुलाबो की भूमिका निभाई थी। गोरगांव के एसआरवी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें कोराेना के साथ ही निमोनिया भी हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्या का निधन सोमवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। एसआरवी अस्पताल से उन्हें सेवल हिल्स अस्पताल में दाखिल किया था। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।