Yamuna Expressway Accident : एक्सप्रेस-वे हादसा… 8 बसें और 3 कारें टकराईं, 13 की जलकर मौत, 66 घायल
Yamuna Expressway Accident
यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण भयानक हादसा (Yamuna Expressway Accident) हुआ, जिसमें 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 66 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों के शरीर के टुकड़े 17 पॉलिथीन बैग में रखकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए हैं ताकि उनकी पहचान हो सके।
हादसा ( Yamuna Expressway Accident) थाना बलदेव क्षेत्र में हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों तथा 9 थानों की टीम ने लगभग 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और ADM प्रशासन अमरेश इस जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। लोग बसों से शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ।
घायलों को 20 एम्बुलेंस के माध्यम से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
Yamuna Expressway Accident कैसे हुआ हादसा
एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था। माइलस्टोन 127 पर अचानक स्लीपर बस के सामने धुंध आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने ब्रेक मारकर स्पीड धीमी की। इसके बाद पीछे चल रही 6 बसें और 4 कारें आकर भिड़ गईं। टक्कर से एसी बस में आग लग गई। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला।
