World Radio Day India : विश्व रेडियो दिवस पर बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में रेडियो की आवाज़ और दूर तक पहुंचेगी
World Radio Day India
रायपुर में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि प्रदेश में दो नए रेडियो ट्रांसमीटर (World Radio Day India) लगाए जाएंगे। ये ट्रांसमीटर अंबिकापुर और सरायपाली में स्थापित किए जाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में रेडियो का कवरेज और अधिक विस्तृत हो सकेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सूचना क्रांति और AI के युग में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और सरल पहुंच के कारण जनसंचार का एक सशक्त माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद संचार माध्यम है, जो आम जनता की जरूरतों और स्थानीय सरोकारों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम प्रस्तुत करता है।
‘मन की बात’ ने बढ़ाया रेडियो का महत्व
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम के रूप में चुनना इस बात का प्रमाण है कि रेडियो आज भी जन-जन तक प्रभावी (World Radio Day India) ढंग से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि रेडियो न केवल सूचना देता है, बल्कि समाज को जोड़ने और जनजागरण का कार्य भी करता है।
छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी का मजबूत नेटवर्क
सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि अंबिकापुर में प्राइमरी स्टेशन पहले से कार्यरत है। अब नए ट्रांसमीटर लगने से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक रेडियो की पहुंच और मजबूत होगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते (World Radio Day India) हुए कहा कि रेडियो सिर्फ एक माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और समाज को जोड़ने का सेतु है। आने वाले समय में रेडियो की यह भूमिका और भी सशक्त होगी।
