Womens Safety : सीएम ने की 'अभिव्यक्ति एप' लांच...

Womens Safety : सीएम ने की ‘अभिव्यक्ति एप’ लांच…

Womens Safety: CM launches 'Expression App'...

Womens Safety

रायपुर/नवप्रदेश। Womens Safety : साल के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को कई तोहफे दिए। पहले तो उन्होंने श्रमिक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की, इसके बाद वे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ नव वर्ष मिलन समारोह में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बने ‘अभिव्यक्ति एप’ को लांच किया। इस एप में एसओएस बटन दबाते ही डायल 112 की टीम संबंधित महिला तक पहुंच जाएगी। इसके जरिए महिलाएं आपातकालन मदद (Womens Safety) मांग सकती हैं। बिना थाने गए शिकायत दर्ज कराए सुरक्षा के संबंध में पुलिस को सुझाव भी दे सकती हैं। इस एप पर पिछले एक साल से काम चल रहा था।

छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों की हो रही है जय जयकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में किसान और जवान दोनों की जय-जय हो रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आम लोगों का विश्वास हासिल किया है। कालीचरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बधाई की पात्र है। हमारे जवानों की कुशलता को पूरे देश ने देखा है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है, हमने चुनौतियों को स्वीकार (Womens Safety) किया और सफलता भी प्राप्त किया। चाहे वह बिलासपुर अपहरण हो या भिलाई के अपहरण की बात हो पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को उनके मांद में घुसकर पकड़ा।

Womens Safety: CM launches 'Expression App'...

बिना खून बहाये नक्सलियों का कर देंगे सफाया

रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में पुलिस और केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। जवानों को उत्साह देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, पहले छत्तीसगढ़ के बारे में चर्चा होती थी कि यह नक्सली दहशत से भरा हुआ है। यह सोच हमने बदली है। सभी का विश्वास जीता है।

अब लोग नक्सली नहीं विकास की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, अब हम नक्सलियों के कोर सेक्टर में मौजूद हैं। सुकमा का अधिकांश हिस्सा नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हो चुका है। इससे उनके हौसले पस्त हुए हैं। विकास की किरण प्रत्येक जगह पहुंच रही है। पुलिस को लोग दुश्मन नहीं दोस्त मान रहे हैं। बिना खून बहाए नक्सलियों का सफाया हो, प्रदेश तरक्की करे यही हमारी सोच है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *