Women Safety India : महिला सुरक्षा इंडेक्स 2025…मुंबई सबसे सुरक्षित, दिल्ली–पटना सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में…

Women Safety India : देश में महिला सुरक्षा पर किए गए नवीनतम अध्ययन ने चौंकाने वाले नतीजे पेश किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर के रूप में उभरा है, जबकि पटना और दिल्ली सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में शीर्ष पर हैं।
सर्वे में देश के 31 प्रमुख शहरों की 2,770 महिलाओं की राय शामिल की गई। इसमें सामने आया कि 10 में से छह महिलाएं अपने शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, जबकि शेष 40 प्रतिशत अब भी असुरक्षा की भावना झेल रही हैं।
रिपोर्ट में सुरक्षा को कई पैमानों पर परखा गया – जैसे पड़ोस, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा, कार्यस्थल, स्वास्थ्य सुविधाएं, मनोरंजन स्थल और ऑनलाइन सुरक्षा। खास बात यह रही कि शैक्षणिक संस्थानों को दिन के समय सबसे सुरक्षित (86%) माना गया, लेकिन रात में सुरक्षा(Women Safety India) की धारणा काफी कम हो गई।
महिलाओं ने पड़ोस (38%) और सार्वजनिक परिवहन (29%) को उत्पीड़न के सबसे बड़े केंद्र बताए। वहीं, 2024 में 7% महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न झेलने की बात कही, जिसमें 18 से 24 वर्ष की आयु वर्ग सबसे अधिक प्रभावित रहा।
रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा केवल घर या कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर के हर हिस्से और डिजिटल दुनिया तक फैली हुई(Women Safety India) चुनौती है।