नौ देशों की महिला राजदूतों ने अदाणी समूह की परियोजनाओं का किया दौरा; ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति की ली जानकारी

नौ देशों की महिला राजदूतों ने अदाणी समूह की परियोजनाओं का किया दौरा; ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति की ली जानकारी

Women ambassadors of nine countries visited Adani Group's projects; took stock of progress in the energy sector

Delegation of women Ambassadors from 9 nations visit Adani Group

-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी समूह ने नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया
-गुजरात के खावडा और मुंद्रा में अडानी समूह की विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया

अहमदाबाद। Delegation of women Ambassadors from 9 nations visit Adani Group: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अदाणी समूह ने नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के खावड़ा और मुंद्रा में अडानी समूह की विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया और भारत की स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की प्रगति को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

इन देशों के प्रतिनिधिमंडल हुए शामिल

प्रतिनिधिमंडल में भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना कृष्णमूर्ति, भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकीविक्ज़, भारत में मोल्दोवन की राजदूत एना तबन, भारत, नेपाल और बांग्लादेश में रोमानिया की राजदूत सेना लतीफ, भारत में सेशेल्स के उच्चायुक्त लालाटियाना अकोचे, भारत में लेसोथो के उच्चायुक्त लेबोहांग वैलेंटाइन मोचाबा, भारत में एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लौप, भारत में स्लोवेनियाई राजदूत माटेजा वोडेब घोष और भारत में लक्ज़मबर्ग की राजदूत पैगी फ्ऱैंटज़ेन शामिल थीं।

दुनिया की सबसे बड़ी स्वच्छ ऊर्जा परियोजना

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले कच्छ के खावड़ा का दौरा किया। भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी द्वारा संचालित दुनिया की सबसे बड़ी स्वच्छ ऊर्जा परियोजना यहां बनाई जा रही है। पेरिस से पांच गुना बड़े क्षेत्र में फैली यह परियोजना 30 गीगावाट सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मुंद्रा बंदरगाह का दौरा किया

राजदूत प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी मिली कि किस प्रकार नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना आधुनिक प्रौद्योगिकी को सतत विकास के साथ एकीकृत कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने महिला इंजीनियरों द्वारा संचालित ऊर्जा नेटवर्क संचालन (ईएनओसी) के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने मुंद्रा बंदरगाह का दौरा किया। यह बंदरगाह देश के कुल समुद्री माल का लगभग 11 प्रतिशत और कंटेनर यातायात का 33 प्रतिशत संभालता है। यहां उन्होंने मुंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण किया।

अत्याधुनिक सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना का दौरा किया

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अडानी की अत्याधुनिक सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना का दौरा किया, जो भारत को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां, राजदूत ने उन महिला पेशेवरों और इंजीनियरों से मुलाकात की जो भारत के औद्योगिक, आर्थिक और ऊर्जा परिवर्तन में योगदान दे रही हैं। इससे पता चलता है कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *