BREAKING : संजय राउत पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

woman allegation against sanjay raut
Woman Allegation on Sanjay Raut : इस मामले में महिला ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट भी दायर की है
मुंबई/ए.। Woman Allegation on Sanjay Raut : शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राऊत पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की एक महिला मनोचिकित्सक ने शिवसेना सांसद पर न केवल आरोप लगाए बल्कि मुंबई उच्च न्यायालय में दो रिट याचिका भी दाखिल की है।
याचिका में महिला (woman allegation on sanjay raut) नेता ने संजय राउत पर आरोप लगाए हैं कि वे पिछले सात साल से उन्हें सता रहे हैं। महिला ने कहा है कि संजय राउत ने उन पर नजर रखने के लिए लोगों को लगा रखा है। जान से मारने का प्रयत्न भी किया गया। गाली गलौच व धमकियों के आरोप भी महिला ने लगाए हैं। महिला ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले दो याचिकाएं लगा रखी है।
इन पर पहली सुनवाई 4 मार्च को होने वाली है। न्यूज 18 लोकमत मेंं इस संबंध की खबर प्रकाशित हुई है। वकील आभा सिंह ने न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे व न्यायमूर्ति मनिष पितले के खंडपीठ के समक्ष अर्जी दाखिल की है। महिला ने कहा है कि 2013 से उसे सताने का क्रम जारी है। इस दौरान उस पर एक गंभीर हमला भी हुआ है। महिला ने यह भी कहा कि उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दी थी। एफआईआर भी हुई, लेकिन पुलिस ने इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।