Why Women Suffer More From Thyroid Disease : थायरॉयड, महिलाओं पर क्यों करता है ज्यादा असर…? जानें एक्सपर्ट से इसके लक्षण…कारण और बचाव के उपाय…

Why Women Suffer More From Thyroid Disease : थायरॉयड, महिलाओं पर क्यों करता है ज्यादा असर…? जानें एक्सपर्ट से इसके लक्षण…कारण और बचाव के उपाय…

नई दिल्ली, 26 मई| Why Women Suffer More From Thyroid Disease : हर साल 25 मई को विश्व थायरॉयड दिवस (World Thyroid Day) मनाया जाता है, ताकि इस बढ़ती बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। भारत में यह समस्या बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है, और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर देखा गया है।

एनएफएचएस-5 (NFHS-5) के अनुसार, भारत में करीब 2.9% लोग थायरॉयड विकार से प्रभावित हैं। लेकिन महिलाओं में यह संख्या पुरुषों की तुलना में कई गुना अधिक है। क्यों होती हैं महिलाएं थायरॉयड की चपेट में इतनी जल्दी? इसके लक्षण क्या हैं? और कैसे बचा जा सकता है?

इस विषय पर आर्टेमिस हॉस्पिटल्स, गुड़गांव के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के (Why Women Suffer More From Thyroid Disease)प्रमुख डॉ. धीरज कपूर ने विस्तार से जानकारी दी।

थायरॉयड आखिर है क्या?

थायरॉयड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो गले के सामने हिस्से में होती है। यह ग्रंथि T3 और T4 जैसे हार्मोन का निर्माण करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, हार्ट रेट, और मेंटल हेल्थ को नियंत्रित करते हैं।

महिलाओं में थायरॉयड क्यों ज्यादा?

डॉ. कपूर बताते हैं कि:

हार्मोनल असंतुलन (जैसे पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज़)

ऑटोइम्यून डिज़ीज़ (जैसे हाशिमोटो या ग्रेव्स डिजीज)

तनाव और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल

आयोडीन की कमी

इन कारणों से महिलाएं थायरॉयड विकारों की अधिक शिकार होती (Why Women Suffer More From Thyroid Disease)हैं।

थायरॉयड के सामान्य लक्षण:

वज़न अचानक बढ़ना या घटना

थकान, कमजोरी या चिड़चिड़ापन

अनियमित पीरियड्स या बांझपन की (Why Women Suffer More From Thyroid Disease)समस्या

गले में सूजन या गांठ

बाल झड़ना, स्किन ड्राय होना

ठंड या गर्मी के प्रति असहिष्णुता

बचाव और उपाय क्या हैं?

डॉ. कपूर के अनुसार:

नियमित ब्लड टेस्ट कराएं (TSH, T3, T4)

आयोडीन युक्त नमक का सेवन करें

तनाव कम करें, मेडिटेशन अपनाएं

प्राकृतिक और संतुलित आहार लें

नियमित व्यायाम करें और नींद पूरी लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed