कौन हैं 'ये' महिला IAS ? जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित ! पहले ही प्रयास में..

कौन हैं ‘ये’ महिला IAS ? जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित ! पहले ही प्रयास में..

Who are 'these' women IAS? Those who were honored by the President for their excellent work! In first attempt..

IAS officer Swadha Dev Singh

नई दिल्ली। IAS officer Swadha Dev Singh: देश में ऐसे कई उभरते हुए आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं, जिनके उत्कृष्ट कार्यों की न केवल चर्चा होती है, बल्कि उनके अच्छे काम के लिए सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला आईएएस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है।

हम बात कर रहे हैं ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी स्वधा देव सिंह की। स्वधा देव सिंह को पिछले मंगलवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉड्र्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वधा देव सिंह को यह पुरस्कार दिया गया। वहीं, स्वधा देव सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बनारस से हुई। इसके बाद वह स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गईं और लेडी श्री राम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

स्वधा देव सिंह पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं, इसलिए उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। उन्होंने 2014 में यह परीक्षा पास की थी। उस समय उनकी पूरे भारत में 66वीं रैंक थी।

स्वधा देव सिंह वर्तमान में ओडिशा के रायगढ़ जिले की कलेक्टर हैं, उनके पति भी एक आईएएस अधिकारी हैं। उसी साल उन्होंने पुरी के कलेक्टर आईएएस समर्थ वर्मा से शादी की। यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी बोलांगीर कलेक्टर चंचल राणा से हुई थी। लेकिन बाद में ये अलग हो गए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *