Whirlpool 3D Cool AC : Whirlpool का 3D Cool Split AC लॉन्च: 1 मिनट में कूलिंग का दावा, 56°C में भी करेगा काम

Whirlpool ने भारत में अपनी नई 3D Cool Pro+ 2026 Split AC सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह एसी महज 60 सेकेंड में कमरे को ठंडा (Whirlpool 3D Cool AC) कर सकता है और 56 डिग्री सेल्सियस तक के बाहरी तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देगा।
किन-किन कैपेसिटी में उपलब्ध?
नई सीरीज 1 टन, 1.5 टन, 2 टन और 3 टन वेरिएंट में उतारी गई है। सभी मॉडल नई 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली की बचत का दावा किया गया है।
3D Cool टेक्नोलॉजी क्या है?
कंपनी के मुताबिक 3D Cool टेक्नोलॉजी कमरे से गर्मी को तेजी से बाहर निकालती है और हर कोने में समान कूलिंग देती है। इसमें Turbo Chill Mode दिया (Whirlpool 3D Cool AC) गया है, जो तापमान को तेजी से 24°C तक लाने में मदद करता है। 4-Way Swing फीचर की मदद से हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है।
6th Sense और स्मार्ट फीचर्स
इस सीरीज में 6th Sense पर्सनलाइज्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जो मौसम और कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। स्मार्ट सेंसर तापमान, ह्यूमिडिटी और एयरफ्लो को कंट्रोल करते हैं।
इसके अलावा:
इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर
6-in-1 Xpand टेक्नोलॉजी
100% कॉपर कंडेंसर
5 साल की वारंटी
कीमत और उपलब्धता
Whirlpool 3D Cool Pro+ AC की शुरुआती कीमत 29,600 रुपये रखी (Whirlpool 3D Cool AC) गई है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि यह एसी भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि भीषण गर्मी में भी तेज और स्थिर कूलिंग मिल सके।



