जब भाजपा सरकार गिर जाएगी, तब…! वक्फ बिल पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान…

Mamta Banerjee's big statement on Waqf Bill
-ममता ने कहा-भाजपा देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक लेकर आई
कोलकाता। Mamta Banerjee’s big statement on Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। ममता बनर्जी ने कहा भाजपा देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक लेकर आई है। जब भाजपा नीत सरकार जाएगी और नई सरकार बनेगी तो इस विधेयक को निरस्त करने के लिए वक्फ विधेयक में संशोधन किया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में विधेयक के खिलाफ मतदान किया। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी (Mamta Banerjee’s big statement on Waqf Bill) ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण है। उन्होंने दावा किया है कि संसद को इस संबंध में कानून बनाने का अधिकार नहीं है। सदन में विधेयक पर बहस में भाग लेते हुए बनर्जी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी संपत्ति पर अधिकार है और वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है।
विधेयक का विरोध करते हुए उन्होंने कहा ऐसे कानून बनाने का अधिकार केवल राज्यों को है। यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। संवैधानिक प्रावधान संसद को ऐसा विधेयक पेश करने का अधिकार नहीं देते। संसद के जरिए इस तरह से राज्य विधानसभाओं की शक्तियों का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता।
मोदी सरकार ने लोकसभा में वक्फ विधेयक पारित कर दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार दोपहर इसे लोकसभा में पेश किया, जिस पर 12 घंटे तक बहस हुई। जहां एनडीए सांसदों ने विधेयक का समर्थन किया, वहीं विपक्ष ने एकजुट होकर कड़ा विरोध जताया। हालांकि, देर रात सदन में एनडीए के 288 सांसदों ने बिल के समर्थन में वोट दिया और बिल पास हो गया। अत: 232 सांसदों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया। इसके बाद अब सरकार इस विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में लेकर आई है, जहां इस पर चर्चा चल रही है।