वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और नया फीचर तैयार (WhatsApp Update) कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का जन्मदिन याद रखने के लिए अलग से कैलेंडर या रिमाइंडर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप खुद समय पर इसकी जानकारी देगा।
फिलहाल यह सुविधा अभी परीक्षण चरण में है, लेकिन इसकी जानकारी सामने आने के बाद यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि यह फीचर केवल उन्हीं संपर्कों के लिए काम करेगा जिन्होंने अपनी जन्मतिथि वॉट्सऐप पर दर्ज की होगी।
जन्मदिन से पहले मिलेगा अलर्ट WhatsApp Update
रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप एक नए बर्थडे रिमाइंडर फीचर पर काम कर रहा है। इसके तहत ऐप में एक अलग बर्थडे सेक्शन दिया जाएगा, जहां यूजर्स अपने संपर्कों के आने वाले जन्मदिन देख सकेंगे। किसी संपर्क का जन्मदिन आने पर वॉट्सऐप ऐप के भीतर नोटिफिकेशन भी भेजेगा।
कैसे करेगा काम
यह सुविधा तभी काम करेगी जब आपके संपर्क ने अपनी जन्मतिथि वॉट्सऐप के साथ साझा की होगी। यदि किसी यूजर ने जन्मतिथि दर्ज नहीं की है, तो उसके जन्मदिन का रिमाइंडर दिखाई नहीं देगा।
पहले क्यों मांगी गई थी जन्मतिथि
इससे पहले वॉट्सऐप ने कुछ बीटा यूजर्स से जन्म वर्ष दर्ज करने के लिए कहा था। कंपनी के अनुसार इसका उद्देश्य कुछ देशों में लागू आयु सत्यापन संबंधी नियमों का पालन (WhatsApp Update) करना था। यह जानकारी अन्य यूजर्स को दिखाई नहीं देती और एक बार दर्ज होने के बाद इसे बदला भी नहीं जा सकता।
अभी कब मिलेगा फीचर
फिलहाल बर्थडे रिमाइंडर फीचर एंड्रॉयड बीटा संस्करण 2.26.27.3 में विकास के चरण में है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है। इसलिए यह साफ नहीं है कि यह सुविधा सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगी।
प्राइवेसी का भी मिलेगा विकल्प
रिपोर्ट के मुताबिक फीचर जारी होने पर यूजर्स को अपनी जन्मतिथि की गोपनीयता नियंत्रित करने का विकल्प भी मिलेगा। इससे वे तय कर सकेंगे कि उनका जन्मदिन किन लोगों को दिखाई (WhatsApp Update) दे और किनसे छिपा रहे।
