देश

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव समेत दो पदों पर नई पोस्टिंग

भारत निर्वाचन आयोग (West Bengal Election 2026) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के बाद राज्य सरकार को अधिकारियों की तैनाती से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग की ओर से 15 मार्च को जारी पत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026

आयोग ने निर्देश दिया है कि आईएएस अधिकारी दुश्यंत नारियाला (1993 बैच) को पश्चिम बंगाल सरकार में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त (West Bengal Election 2026) किया जाए। वहीं आईएएस अधिकारी संगमित्रा घोष (1997 बैच) को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, होम एंड हिल अफेयर्स के पद पर पदस्थ किया जाए। आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और संबंधित अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की अनुपालन रिपोर्ट 16 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक भेजी जाए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का इस प्रक्रिया में तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से संबंधित पद पर तैनात नहीं (West Bengal Election 2026) किया जाएगा। यह निर्देश पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button