देश

Weather Update : मौसम विभाग ने की घने कोहरे की भविष्यवाणी…

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Weather Update : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। दिल्ली में रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

पिछले दिन की तुलना में थोड़ी राहत के बाद (Weather Update) रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पालम एरिया में रविवार की सुबह 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने 15 से 18 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 7-10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 3-7 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के चूरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस में देखा गया। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले  5 दिनों के दौरान घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में रात और सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

इन राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी

वहीं अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम और मेघालय और अगले 2 दिनों के दौरान त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग (Weather Update) इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button