छत्तीसगढ़

Water Conservation Achievement : बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से लिया 1 करोड़ का चेक, जानिए वजह

जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बलौदाबाजार–भाटापारा जिले को जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार (Water Conservation Achievement) 1.0 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में मंगलवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने यह सम्मान प्रदान किया। पूर्वी क्षेत्र की कैटेगरी–2 में जिले का चयन किया गया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के हाथों 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राजभूषण चौधरी भी मौजूद थे।

https://youtu.be/nkcpm-K9HL0

30 हजार से अधिक संरचनाएं बनने पर मिला सम्मान

पुरस्कार चयन का मुख्य आधार जिले में जल संरक्षण के लिए 30,927 संरचनाओं का निर्माण रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में जिले में बड़े पैमाने पर जल संचयन महाअभियान चलाया गया। इस अभियान में सोखता गड्ढों का निर्माण, जलाशयों की सफाई और अन्य संरचनाओं का विकास शामिल था।

https://youtu.be/Erzjdq8rDww

31 मई 2025 तक 35,793 संरचनाएं तैयार

जिला पंचायत के अनुसार 31 मई 2025 तक जिले में कुल 35,793 जल संरचनाएं (Water Conservation Achievement) तैयार हो चुकी हैं। इनमें नवीन तालाब, सामुदायिक और निजी डबरी, परकोलेशन टैंक, कुआं, रिचार्ज पिट, गली प्लग, चेकडैम, सोक पिट, अमृत सरोवर, एनीकट, स्टॉपडेम, व्यपवर्तन संरचनाएं, नहर का जीर्णोद्धार, स्टेग्रेडेड कंटूर ट्रेंच और गेबियन स्ट्रक्चर शामिल हैं।

इन सभी संरचनाओं का निर्माण मनरेगा, CAMPA, CSR फंड, राज्य बजट और अन्य केंद्रीय निधियों के माध्यम से किया गया है। जल संरक्षण के इन व्यापक और सुव्यवस्थित प्रयासों ने बलौदाबाजार–भाटापारा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई है।

Related Articles

Back to top button