Waqf Property Approval Update : उम्मीद पोर्टल पर दो लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों को मंजूरी
Waqf Property Approval Update
केंद्रीय वक्फ संपत्ति प्रबंधन व सत्यापन हेतु स्थापित राष्ट्रीय पोर्टल उम्मीद पर अब तक 2,16,905 वक्फ संपत्तियों को स्वीकृति (Waqf Property Approval Update) दी गई है। भारत सरकार द्वारा वक्फ संसाधनों के डिजिटल रिकॉर्ड, सत्यापन और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित यह पोर्टल निर्धारित 6 माह की समयसीमा पूरी होने के बाद 6 दिसंबर (शनिवार) को नए अपलोड के लिए बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई उम्मीद (UMMEED) अधिनियम, 1995 व सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई।
यह पोर्टल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू द्वारा 6 जून 2025 को प्रारंभ किया गया था। जारी प्रगति विवरण के अनुसार इस अवधि में कुल 5,17,040 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण प्रारंभ हुआ, जिनमें से 2,16,905 संपत्तियां स्वीकृत, 2,13,941 सत्यापनाधीन (Waqf Property Approval Update) तथा 10,869 संपत्तियां अस्वीकृत की गईं।
मंत्रालयीय रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के तहत सर्वाधिक 86,345 पंजीकरण दर्ज हुए हैं, जबकि कर्नाटक शीर्ष स्थान पर है जहां सर्वाधिक 52,917 संपत्तियों को मंजूरी मिली। वक्फ बोर्डों व राज्यों में डेटा एंट्री, सत्यापन गति और डिजिटाइजेशन क्षमता बढ़ाने हेतु लगातार प्रशिक्षण कार्यशालाएं एवं बैठकों का आयोजन हुआ। दिल्ली में मास्टर ट्रेनर वर्कशॉप, राज्यों में वरिष्ठ तकनीकी टीमों की तैनाती तथा त्वरित समाधान के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन की स्थापना भी की गई।
राष्ट्रीय संकलन के राज्यवार स्वीकृत आंकड़े
बिहार: 4802 (शिया), 6671 (सुन्नी)
चंडीगढ़: 22
छत्तीसगढ़: 1737
दिल्ली: 64
हरियाणा: 12921
हिमाचल प्रदेश: 837
जम्मू कश्मीर: 25046
झारखंड: 109
लद्दाख: 00
मध्यप्रदेश: 00
पंजाब: 24969
उत्तराखंड: 1336
उत्तर प्रदेश: 789 (शिया), 12975 (सुन्नी)
बंगाल: 716
इस राष्ट्रीय प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद अगला चरण सत्यापन व उपयोग प्रबंधन प्रणाली (Waqf Property Approval Update) को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।
