छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Worship : महाशिवरात्रि की रात बाबा धाम में सीएम साय, की विशेष पूजा, कोसमनारा को मिले 1.20 करोड़ के विकास कार्य

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आध्यात्मिक वातावरण में बाबा धाम पहुंचकर प्रदेश की खुशहाली (Vishnu Deo Sai Worship) की कामना की। रायगढ़ दौरे के दौरान वे देर रात लगभग एक बजे अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ और श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

https://www.youtube.com/watch?v=rkpub7HLLzU

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संयम और आत्मबल का संचार होता है।

धार्मिक स्थल के विकास को नई गति

पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (Vishnu Deo Sai Worship) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के तहत मंदिर परिसर में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श एवं शेड, श्रद्धालुओं के विश्राम और भोजन हेतु अलग शेड, आधुनिक शौचालय परिसर तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धाम की व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित होगी।

आस्था का केंद्र है कोसमनारा का बाबा धाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां की आध्यात्मिक चेतना लोगों को जीवन में सही दिशा देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

1998 से तपोभूमि बना धाम

गौरतलब है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित इस धाम की ख्याति वर्षों से बनी हुई है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या (Vishnu Deo Sai Worship) में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद यह स्थल दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया। बताया जाता है कि बाबा ने स्वयं पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप तैयार किया और इसी स्थान को अपनी साधना स्थली बनाया।

https://www.youtube.com/watch?v=Ih1pVKAZd0o

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की मौजूदगी

इस अवसर पर जीवर्धन चौहान, डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, गणमान्य नागरिकों के साथ मयंक चतुर्वेदी, शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button